जमशेदपुर, अप्रैल 28 -- पूर्वी सिंहभूम जिले में आदिम जनजातियों (पीवीटीजी) का सर्वे एक बार फिर शुरू हुआ। शुरुआत चाकुलिया प्रखंड से की गई है जहां जिले के सर्वाधिक आदिम जनजातियां निवास करती हैं। वहां 1264 आदिम जनजाति परिवार निवासरत हैं। आज ही चाकुलिया के सभी आदिम जनजातियों के सर्वे का लक्ष्य था। हालांकि मोबाइल कनेक्टिविटी ठीक नहीं रहने से यह संभव नहीं हो सका। जिला प्रशासन ने सर्वे के लिए विमेंस यूनिवर्सिटी की पीजी की छात्राओं को इस काम में लगाया है। छह-छह छात्राओं के 12 ग्रुप अर्थात 72 छात्राएं इसमें लगाई गई हैं। उम्मीद है कि चाकुलिया में दो दिन और सर्वे करने में लगेगा। यह भी पढ़ें- टीएसएफ प्रबंधन और यूनियन की बैठक में कर्मचारियों की सुविधा पर चर्चा इस प्रकार वर्तमान शिड्यूल में परिवर्तन करना होगा। पिछले साल उपायुक्त ने जिला प्रशासन के कामकाज...