रांची, मार्च 6 -- रांची के बुढ़मू में शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां के हतनाई गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक मूक-बधिर और मानसिक रूप से दिव्यांग नाबालिग युवती को हवस का शिकार बनाया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घटना दो मार्च की है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता गांव से सटे जंगल की ओर बकरी चराने गई थी। इसी दौरान गांव के ही फुचई मुंडा का पुत्र अमित मुंडा, जो पास के खेत में मटर की फसल की निगरानी कर रहा था, ने सुनसान जगह पाकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। घर लौटने पर जब मां ने बेटी की हालत देखी, तो उन्हें संदेह हुआ। काफी कुरेदने पर पीड़िता ने किसी तरह परिजनों को आपबीती बताई। आरोपी ने पहले तो परिजनों को डरा-धमकाकर और पैसों का लालच देकर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की।प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.