भागलपुर, फरवरी 27 -- भागलपुर। बीते तीन दिन में रात का पारा 2.7 डिग्री सेल्सियस तो बीते 24 घंटे में 0.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो चुकी है। जिससे रातों से गायब हो चुकी ठंड बीती रात से फिर से वापस आ गई है। रात की हल्की ठंड देह में सिहरन पैदा कर रही है तो वहीं दिन में सूरज की तीखी धूप अब हल्की गर्मी का एहसास हो रहा है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से 3.3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि होली तक जहां दिन का पारा 32.0 डिग्री सेल्सियस के पार होगा तो वहीं रात का पारा 15.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.