नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- Navruna in News: जमीन हड़पने के लिए अगवा(बाद में हत्या) की गयी मुजफ्फरपुर की नवरूणा फिर चर्चा में है। उसके नगर थाना के जवाहरलाल रोड स्थित मकान में दिन दहाड़े अज्ञात व्यक्ति ने घुसकर तोड़-फोड़ की। कमरे के दरवाजा तोड़कर सामान व कागजात को तितर-बितर कर दिया। बहुत सारे सामान और कागजात चुरा कर ले गया। जमीन के लिए अगवा आठवीं छात्रा नवरूणा को सीबीआई भी नहीं खोज पाई। उसकी हत्या का राज भी दफन हो गया। नवरूणा के पिता अतुल्य चक्रवर्ती व मां मैत्रेयी चक्रवर्ती इलाज के लिए दुर्गापुर में हैं। उन्होंने मकान की देखभाल के लिए प्रभु नामक व्यक्ति को केयरटेकर रखा है। शुक्रवार दोपहर प्रभु जब खाना खाने गया था, तभी अज्ञात व्यक्ति मकान में घुसा था। इस संबंध में नगर थाने की पुलिस को सूचना दी गई। नगर थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने बताया कि पुलिस अधि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.