बागपत, मार्च 31 -- बागपत। मौसम ने एक बार फिर से करवट बदल ली है। दोपहर के बाद मौसम में बदलाव होना शुरू हो गया था, जिसके बाद रूक-रूक कर बूंदाबांदी भी हुई। मौसम के बदलते ही किसानों की भी चिंता बढ़ गई है। कुछ जगहों पर किसानों ने गेहूं की कटाई को तेज कर दिया है। सोमवार की सुबह मौसम साफ था और दोपहर होते-होते तेज धूप की वजह से गर्मी का पारा चढ़ना शुरू हो गया था। एकदम से गर्मी बढ़ी तो लोगों ने एसी को चलाकर गर्मी से राहत ली थी। वहीं एसी की सर्विस भी कराई है। वहीं करीब ढाई बजे फिर से मौसम में बदलाव होना शुरू हो गया। ठंडी हवा चली शुरू हुई और बादलों की आवाजाही तेज हो गई। बादलों से आकाश घिर गया तो कुछ जगहों पर छिटपुट बूंदाबांदी हुई। इसे मौसम तो ठंडा हो गया, लेकिन मौसम के बदलाव की वजह से किसानों को ठंडा पसीना आना शुरू हो गया। इसकी वजह है खेतों में गेहूं क...