जमशेदपुर, दिसम्बर 21 -- जमशेदपुर। शौकिया तौर पर मैराथन की दौड़ लगाने वाले पुलिस निरीक्षक सह साकची थाना प्रभारी आनंद मिश्रा कोलकाता में टाटा स्टील प्रायोजित 25 किलोमीटर की मैराथन में रविवार को दौड़े।उन्होंने 25 किलोमीटर की दूरी 2:27:45 में पूरी की।उनकी इस मेहनत, कामयाबी एवं सफलता पर रिश्तेदारों,मित्रों एवं विभागीय पदाधिकारी ने बधाई दी है और भविष्य में इस समय में सुधार करने की कामना की है। आनंद मिश्रा के अनुसार उन्हें अपने इस दौड़ की आदत से विभागीय लक्ष्य को पूरा करने में सफलता मिलती रही है और शरीर भी इससे फिट, चुस्त, तंदुरुस्त रहता है।मिश्रा इससे पहले भी कोलकाता मैराथन, दिल्ली मैराथन जमशेदपुर हाफ मैराथन एवं मुंबई की फुल मैराथन में भाग ले चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.