संवाददाता, अप्रैल 17 -- शामली जिले के कांधला के गांव मलकपुर में सनसनीखेज घटना सामने आई है। दो दिन पहले खेत में युवक का शव मिलने के मामले में पता लगा है कि उसे फर्जी लोन ऐप और हनी ट्रैप के जाल में फंसाया गया था। इससे परेशान होकर युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या की थी। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मृतक के मोबाइल पर पाकिस्तानी नंबरों से मैसेज भेजे जाने का भी खुलासा हुआ है।सुसाइड से पहले दोस्तों को भेजा वीडियो 14 अप्रैल को मलकपुर निवासी 27 वर्षीय बिलाल का शव गांव में एक खेत से बरामद हुआ था। युवक द्वारा जहरीला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या की गई। परिजनों ने बिना कानूनी कार्रवाई शव को सुपुर्द-ए खाक कर दिया था, लेकिन इस घटना में गुरुवार को नया मोड़ सामने आया है। बिलाल के भाई सुहैल ने कांधला थाने पहुंचकर पुलिस को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.