अमरोहा, फरवरी 26 -- अमरोहा, संवाददाता। दस दिन के भीतर बुधवार को दूसरी बार जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली। जिला न्यायालय की विभागीय ईमेल आईडी पर आई मेल से पुलिस-प्रशासनिक अफसरों के स्तर तक हड़कंप मच गया। न्यायिक अधिकारी व कर्मी कक्षों से बाहर निकल आए। सूचना पर सीओ अवधभान भदौरिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे व चेकिंग अभियान चलाया। न्यायालय परिसर से दूर बाहर भी चेकिंग की गई। दो घंटा तक चली तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने पर न्यायिक कार्य फिर से शुरू करा दिया गया। गौरतलब है कि बीती 16 फरवरी को जिला न्यायालय की विभागीय ईमेल आइडी पर सुन्नियान दासन नाम की मेल आईडी से तमिलनाडु में ईडब्ल्युएस आरक्षण लागू किए जाने के विरोध में धमकी भरा मेल भेजा गया था। जिसमें लिखा था कि यदि आरक्षण खत्म नहीं किया गया तो परिणाम ठीक नहीं होंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.