उरई, जून 28 -- उरई। संवाददाता डकोर थाना क्षेत्र के ग्राम कुसमिलिया में मंदिर की 30 बीघा जमीन पर दबंगों द्वारा जबरन निर्माण का मामला सामने आया है। मंदिर के न्यासी रमेश चन्द्र ने शनिवार को एसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। जमीन को लेकर हाईकोर्ट प्रयागराज में मुकदमा विचाराधीन है। आरोप है कि उमरिया निवासी जगदीश अपने बेटों रामजी, श्यामजी व कमला देवी के साथ मिलकर मंदिर परिसर में अवैध निर्माण करा रहा है। पूर्व में प्रशासन ने निर्माण रुकवाया था, लेकिन अब दोबारा शुरू कर दिया। पीड़ित ने अवैध निर्माण रुकवाकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- न्यायालय में विचाराधीन विवादित भूमि पर पुलिस ने रुकवाया निर्माण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...