फिर भड़के किसान; दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे जाम करने निकले, पुलिस ने वाटर कैनन और आंसू गैस छोड़े
मोनी देवी, सितम्बर 22 -- हरियाणा में धान की सरकारी खरीद शुरू न होने को लेकर मंगलवार को किसानों ने कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में चंडीगढ़ दिल्ली हाईवे जाम करने के लिए कूच कर दिया। इससे पहले किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा के साथ बैठक की। वार्ता बेनतीजा रही, जिससे किसान जीटी रोड जाम करने के लिए निकल पड़े। किसानों को रोकने के लिए बराड़ा रोड पर पुलिस ने बैरिकेडिंग की। प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग की ओर बढ़े तो पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके बावजूद कई किसान फ्लाईओवर पर चढ़ गए। यह भी पढ़ें- 2 लाख दोगे तो... ममता राज का एक और कारनामा उजागर, HC में बजा ऑडियो भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने अधिकारियों और सरकार पर किसानों की मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.