नई दिल्ली, मई 26 -- कई दिनों से थमी ईरान-अमेरिका जंग के फिर से शुरू होने के संकेत हैं। अमेरिकी सेना ने सोमवार को दक्षिणी ईरान में हमले किए हैं। इससे पश्चिम एशिया में फिर से तनाव बढ़ गया है। अमेरिकी सेना का कहना है कि उसने आत्मरक्षा के लिए ये हमले किए हैं, जिनमें मिसाइल लॉन्च साइटों और बारूदी सुरंगें बिछाने वाली नावों को निशाना बनाया गया है। फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट में कहा गया है कि होर्मुज समुद्री मार्ग से सटे बंदर अब्बास में धमाके सुनाई दिए हैं। खबर है कि वहां ईरानी नावें समंदर में बारूदी सुरंगें बिछा रही थीं। इस घटना के बाद ईरान ने अपने एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम को अलर्ट कर दिया है। अमेरिकी सेना ने ये हमले ऐसे समय में किए हैं, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा है कि ईरान के साथ बातचीत काफी अच्छे ढंग से आगे...