मुजफ्फरपुर, अगस्त 27 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुजफ्फरपुर जंक्शन पर गुरुवार शाम एक बार फिर रेल फीडर में ब्रेकडाउन हो गया। शाम करीब साढ़े छह बजे फीडर बैठते ही पूरे स्टेशन परिसर की बिजली गुल हो गई। करीब दो घंटे तक बिजली नहीं रहने से यात्रियों और रेलकर्मियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रात साढ़े आठ बजे के बाद आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। बिजली जाते ही प्लेटफॉर्म, रेलवे क्वार्टर, फूड स्टॉल, वेटिंग हॉल में अंधेरा छा गया। इनवर्टर और इमरजेंसी लाइट के सहारे काम चलाना पड़ा। प्रतीक्षालय में बैठे यात्रियों को गर्मी से दिक्कत हुई। वहीं, स्टॉल संचालकों का व्यवसाय भी प्रभावित रहा। रेलकर्मियों के अनुसार पिछले दो महीने में छठी बार रेल फीडर में खराबी आई है। तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर फॉल्ट को ठीक किया। बताया जा रहा है कि ...