झांसी, जून 11 -- झांसी। पारीछा थर्मल पावर प्लांट द्वारा बेतवा नदी में भारी मात्रा में राख प्रवाहित करने की शिकायत जिलाधिकारी आफिस में की। मोर्चा अध्यक्ष समेत कई लोग ज्ञापन देने पहुंचे। जिसमें बताया कि नब्बे हजार वर्ग फीट के टापू व नदी के तल में जमी राख को साफ कराने तथा प्लांट की चिमनियों से हो रहे अनियंत्रित वायु प्रदूषण व उड़ती राख से जनस्वास्थ्य एवं कृषि की रक्षा हेतु प्लांट प्रबंधन के खिलाफ कठोर कानूनी व दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है। जिला अधिकारी ने सिंचाई व संबंधित अधिकारियों से निरीक्षण आख्या तुरन्त मांगी हैं। आख्या प्राप्त होने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों को स्थलीय जांच करने भेजा जाएगा। पत्र सौंपने वालों में मोर्चा अध्यक्ष भानू सहाय, महामंत्री अशोक सक्सेना अधिवक्ता, रघुराज शर्मा, वरुण अग्रवाल अधिवक्ता, हनीफ खान, पंकज रावत, नरेंद्र...