संतकबीरनगर, फरवरी 3 -- हिन्दुस्तान टीम,संतकबीरनगर। पश्चिमी विक्षोभ का असर अब जिले पर पड़ने के आसार है। मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल रहा है, मंगलवार की भोर घने बादलों की साथ होगी और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं। उसके बाद ही मौसम साफ होने के आसार हैं। जिले के किसानों को भी इस प्रकार की बारिश का इंतजार है। हल्की बारिश किसानों के लिए अमृत समान होगी। फसलों को संजीवनी मिल जाएगाी। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से सोमवार की शाम से ही मौसम खराब होने लगा था। शाम ढलते ही आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई थी। मौसम पूरी तरह से धुंध की चपेट में आ गया। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से तीन फरवरी को मौमस खराब होने की आशंका है। इसी के साथ पांच मिमी बारिश भी होने का अनुमान विशेषज्ञ लगा रहे हैं। हालांकि पिछले तीन दिनों से मौसम का उतार-चढ़ाव लगातार ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.