नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 11 सितंबर के आसपास बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम हिस्से और उससे सटे उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटों पर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना जताई है। इससे मौसम बदलने का पूर्वानुमान है। दिल्ली-एनसीआर में भी 11 सितंबर से मौसम के बदलने की संभावना है। इसके बाद एक दिन जोरदार बारिश संभव है।दो दिन बारिश पर ब्रेक मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहने और दोपहर से शाम के बीच गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 9 और 10 सितंबर को दिल्ली-NCR में बारिश की संभावना नहीं जताई है। IMD ने 9 सितंबर को दिल्ली में अधिकतम तापमान के 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है।11 सितंबर से बदलेग...