धनबाद, सितम्बर 7 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। धनबाद-पटना रूट के परसा बाजार और पुनपुन स्टेशनों के बीच स्थित पुल संख्या 21 पर जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने के कारण लगातार दूसरे दिन रविवार की रात भी पटना जाने वाली गंगा दामोदर एक्सप्रेस बदले रूट से पटना के लिए रवाना हुई। सात सितंबर को चलने वाली पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस भी परिवर्तित रास्ते से चलेगी। 13329 धनबाद-पटना गंगा दामोदर एक्सप्रेस अपने नियमित रूट धनबाद, गया, पटना की बजाय छह सितंबर को बदले मार्ग गोमो, कोडरमा, बंधुआ, पैमार, तिलैया, इस्लामपुर, फतुहा होते हुए पटना जाएगी। वापसी में 13330 पटना-धनबाद गंगा दामोदर एक्सप्रेस भी छह सितंबर को पटना से जहानाबाद, गया की बजाय पटना, फतुहा, इस्लामपुर, तिलैया, पैमार, बंधुआ होते हुए धनबाद आएगी। यह भी पढ़ें- बाढ़ के कारण हटिया-पूर्णिया कोर्ट सुपर ...