फिर बदली यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा की तारीख, अब इन तीन दिन होगा एग्जाम, जानें नई शिफ्ट टाइमिंग
नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी यूपीएसएसएससी ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा यानी पीईटी 2026 की तारीखों में एक बार फिर फेरबदल कर दिया है। जो उम्मीदवार अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में परीक्षा की तैयारी कर रहे थे उनके लिए अब कैलेंडर बदल गया है। आयोग की ओर से 25 सितंबर 2026 को जारी की गई ताजा सूचना के मुताबिक, अब यह परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को कराई जाएगी। गौर करने वाली बात यह है कि इससे पहले यह परीक्षा 23, 24 और 25 अक्टूबर को प्रस्तावित थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए आयोग ने इसकी तारीखें आगे खिसका दी हैं। बताते चलें कि यूपी पीईटी, राज्य स्तर की एक योग्यता परीक्षा है, जिसे लेखपाल और जूनियर असिस्टेंट समेत कई ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों पर भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.