शामली, मार्च 31 -- शामली। मौसम के उतार चढ़ाव का क्रम जारी है। मंगलवार को फिर से आसमान में बादल छाये रहे। इससे मौसम सुहावना बना रहा लेकिन मौसम गड़बड़ाने से किसान चिंतित है। गेहूं व सरसो की फसल की कटाई शुरू हो गयी है ऐसे में बारिश अथवा हवा में गेहूं एवं सरसो की फसल खेतों में गिर सकती है। जिससे किसानों को भारी नुकसान होगा। इस बीच, मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक बूंदाबांदी की संभावना जताई है, जिससे तापमान में और गिरावट हो सकती है। सोमवार और मंगलवार को आसमान में बादलों का आना-जाना जारी रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम के इस बदलते मिजाज के कारण अब कभी तेज धूप से गर्मी का अहसास हो र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.