संभल, मई 10 -- जनपद में बीते दिनों हुई बारिश के बाद लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली थी। लेकिन अब मौसम ने फिर करवट बदलनी शुरू कर दी है। शनिवार सुबह से ही तेज धूप और ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। सुबह से निकली चिलचिलाती धूप ने साफ संकेत दे दिए कि आने वाले दिनों में गर्मी फिर से अपने पुराने तेवर दिखा सकती है। शनिवार को अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। जिलेभर में बीते दो दिन पहले हुई झमाझम बारिश से तापमान गिरकर 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। जिससे मौसम सुहाना हो गया था और लोगों ने राहत की सांस ली थी। यह भी पढ़ें- तेज धूप और उमस ने फिर किया बेहाल, लोग परेशान कई दिनों बाद लोगों को उमस और तपिश से राहत मिली थी। सुबह और शाम की ठंडी हवाओं ने मौसम को खुशनुमा बना दिया था, लेकिन अब तापमान में ...