शाहजहांपुर, सितम्बर 30 -- शाहजहांपुर। जिले में हेपेटाइटिस के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। पिछले दिनों मरीज मिलने के बाद मेडिकल कालेज में हड़कंप मचा था, वहीं सोमवार और मंगलवार को दो दिनों में तीन नए मरीजों में हेपेटाइटिस की पुष्टि होने के बाद चौकसी बढ़ा दी गयी। मरीजों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें चिकित्सकों को दिखाया गया, जिसमें चिकित्सकों ने सावधानी बरतने के निर्देश दिए। मेडिकल कालेज में मंगलवार को जनरल ओपीडी में पहुंचे मरीजों की खून की जांच कराई गई। जांच में तीन मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें चिकित्सकों से परामर्श लेने के लिए भेजा गया। चिकित्सकों ने मरीजों को देख बीमारी की गंभीरता को बताते हुए उपचार को लगातार चलाने और आगे की जांच कराने की सलाह दी। वहीं मेडिकल कालेज के वार्डों और मरीजों के आसपास साफ-सफाई...