अमरोहा, मई 3 -- जिले में हाल ही में आई आंधी-बारिश के बाद मिली राहत मामूली साबित हुई है। एक बार फिर तेज धूप और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। शनिवार को दिन में जिले का अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उमस ने भी परेशान किया। अघोषित बिजली कटौती के चलते भी लोग परेशान रहे। हालांकि आने वाले दो-तीन दिन में तापमान में गिरावट की संभावना भी जताई गई है। गौरतलब है कि अप्रैल के अंत में हुई बारिश और आंधी से तापमान में करीब आठ डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई थी। इससे अधिकतम तापमान घटकर 32 डिग्री सेल्सियस तक आ गया था। यह भी पढ़ें- दोपहर की धूप ने बढ़ाई उमस, लोग रहे परेशान लेकिन अब फिर गर्मी के तेवर तल्ख होने लगे हैं। फिलहाल मौसम विभाग के पूर्वानुमान मुताबिक अभी कुछ दिन मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। मई मे...