फिर बढ़ी गंगा, बाढ़ का दायरा बढ़ा
गाजीपुर, अगस्त 31 -- गाजीपुर, संवाददाता। गंगा नदी के जलस्तर में एक बार फिर तेजी से बढ़ोतरी होने लगी है। सोमवार शाम पांच बजे गंगा का जलस्तर 62.920 मीटर दर्ज किया गया। नदी चेतावनी बिंदु 62.100 मीटर से ऊपर और खतरे के निशान 63.105 मीटर से नीचे बह रही है। जलस्तर में करीब तीन सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ोतरी जारी है। खतरे के निशान से अब नदी महज 18.5 सेंटीमीटर नीचे है। लगातार बढ़ते पानी से जिले के तटवर्ती क्षेत्रों में चिंता बढ़ गई है और कई गांवों के संपर्क मार्ग जलमग्न हो गए हैं। प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार गंगा का सामान्य जलस्तर 59.906 मीटर, चेतावनी बिंदु 62.100 मीटर, खतरा बिंदु 63.105 मीटर और उच्च बाढ़ स्तर 65.220 मीटर निर्धारित है। वर्ष 2025 में गंगा का उच्चतम बाढ़ स्तर 64.690 मीटर दर्ज किया गया था। मौजूदा स्थिति को देखत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.