फिर बढ़ा गर्मी का प्रकोप, 36 डिग्री के पार पहुंचा तापमान
रुडकी, जून 2 -- रुड़की, संवाददाता। रुड़की और आसपास के क्षेत्रों में एक बार फिर गर्मी का असर बढ़ने लगा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे लोगों को दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में आवाजाही कम दिखाई दी। आईआईटी रुड़की के कृषि-मौसम वेधशाला के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता 67 प्रतिशत तथा शाम को 45 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा दक्षिण-पूर्व दिशा से चलती रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.