फिर बढ़ा गंगा का जलस्तर
हापुड़, अगस्त 18 -- पहाड़ों पर हुई बारिश के कारण बिजनौर बैराज से अतिरिक्त जल छोड़ने से गंगा का जलस्तर फिर से बढ़ने लगा है। पिछले तीन दिन से राहत महसूस कर रहे ग्रामीणों में फिर से दहशत बढ़ने लगी है। उन्हें डर है कि यदि गंगा का पानी दोबारा बढ़ा तो इस बार फसलों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। मंगलवार को क्षेत्र में गंगा का जलस्तर 198.54 मीटर (समुद्र तल से) दर्ज किया गया। जो सोमवार से तीन सेंटीमीटर अधिक है। गंगा के जलस्तर में उतार-चढ़ाव होने से गंगा तटीय क्षेत्र में भूकटान का खतरा मंडरा रहा है। जबकि उमस बढ़ने और पानी में सड़न से संक्रामक बीमारियों का भी खतरा बढ़ गया है। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में बैराज पर चेतावनी निशान के पास बह रही गंगा खेतों में जलभराव होने से पशुओं के चारे की किल्लत बढ़ रही।गंगा नदी का जलस्तर भले ही घट-बढ़ रहा हो, लेकिन गंगानगर और आस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.