फिर बढ़ने लगा तापमान, तेज धूप और गर्मी ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें
संभल, मई 17 -- जनपद में एक बार फिर गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पिछले दिनों हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया था और तापमान में गिरावट आने से लोगों ने राहत की सांस ली थी। लेकिन अब मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। शनिवार को सुबह से ही तेज धूप निकलने के साथ गर्म हवाओं ने लोगों को खूब परेशान किया। शनिवार को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह भी पढ़ें- पारा 40 के पार, तेज धूप और उमस ने किया बेहालगर्मी का असर शनिवार की सुबह से तेज धूप निकली। दोपहर होते-होते गर्मी का असर इतना बढ़ गया कि लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए। शहर की सड़कों और बाजारों में अन्य दिनों की तुलना में चहल-पहल काफी कम दिखाई दी। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग भी सिर पर कपड़ा बांधकर और छाते का सहारा लेते नजर आए। तेज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.