बाराबंकी, अप्रैल 5 -- बाराबंकी। बंकी रेलवे क्रासिंग पर रविवार की सुबह अनुरक्षण कार्य कस्बा वासियों के लिए दिनभर मुसीबत बना रहा। शहर आने के लिए लोगों को करीब दो किमी का लम्बा सफर तय करना पड़ा। हालांकि रात आठ बजे के बाद क्रासिंग का गेट लोगों के लिए खोला गया। जिसके बाद लोगों ने राहत महसूस की। सुबह आठ बजे से बंद की गई क्रासिंग: बाराबंकी रेलवे स्टेशन के निकट बंकी रेलवे क्रासिंग पर रविवार को सड़क को रबराइज करने का कार्य शुरू किया गया। सुबह आठ बजे से काम शुरू हुआ तो यह क्रासिंग बंद कर दी गई। सड़क के रबराइजेशन कार्य के दौरान क्रासिंग पूरी तरह से बंद रही। रात आठ बजे तक कार्य किया जाता रहा। इसे बाद काम पूरा होने पर क्रासिंग खोली गई।लोगों को तय करना पड़ा दो किमी का अतिरिक्त सफर: बंकी कस्बा व बाराबंकी शहर सटे हैं। सिर्फ रेलवे लाइन इन्हें बांटती है। क्रास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.