झांसी, अप्रैल 7 -- आज फिर मौसम ने एक बार करवट ली और दो से तीन दिन खुले रहने के बाद जनपद के कई इलाकों में काली घनघोर घटाएं छाई रहीं। कुछ जगह अचानक बारिश हो गई। जबकि कुछ जगह तेज तूफानी हवाओं का भी लोगों ने सामना किया। उन किसानों को नुकसान की संभावना है जिनकी गेहूं की कटी हुई फसलें खेतों में पहले से रखी है। रबी सीजन पर ही किसानों के साल भर का बजट तय रहता है। अभी अधिकांश किसानों की फसलें तो कट चुकी है पर कुछ किसानों की फसलें खेतों में रखी है। खेत में भी छोटे किसानों की ही अधिकांश फसलें कटकर खेतों में रखी रही। जबकि हार्वेस्टर वाले किसानों की फसलें सुरक्षित पहुंच चुकी है। जिनकी रखी रह गई उनकी फसलों में कुछ नुकसान की संभावना है।कृषि जानकार कहते है कि खेत में जो जमीन पर रखेंगे तो बारिश का पानी यदि खेत को गीला करेगा तो उस नीचे वाले पोर्शन की फसल क...