फिर धंसा राम पथ, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल
अयोध्या, जून 20 -- अयोध्या,वरिष्ठ संवाददाता। करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित राम पथ एक बार फिर धंस गया है। ताजा मामला अमानीगंज स्थित जलकल विभाग के पास का है, जहां शनिवार को सड़क के बीच सीवर लाइन के ऊपर बड़ा होल बन गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों में चिंता बढ़ गई है तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। प्रदेश सरकार द्वारा रामनगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगभग 13 किलोमीटर लंबे राम पथ का निर्माण कराया गया था। लेकिन निर्माण के बाद से ही यह मार्ग बार-बार धंसने की घटनाओं को लेकर चर्चा में रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं किया गया,यही नहीं जल्दबाजी में ठीक से मिट्टी अपनी जगह पर नहीं आने दी गई। जिसके चलते सड़क बार-बार क्षतिग्रस्त हो रही है。घटनाक्रम का विव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.