नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- शेयर बाजार में इस समय एक छोटा सा स्टॉक बड़े-बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ता नजर आ रहा है। हम क्यूपिड लिमिटेड (Cupid Limited) की बात कर रहे हैं, जिसने पिछले एक साल में करीब 600% का जबरदस्त रिटर्न देकर निवेशकों को चौंका दिया है। अब एक बार फिर कंपनी की खबर से शेयर में 8% की तेजी आई है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- NSE IPO में सिर्फ ऑफर फॉर सेल, कंपनी ने शेयरधारकों को लिखा पत्र क्यूपिड लिमिटेड के शेयर बुधवार को एनएसई पर 8% बढ़कर 89.75 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंजों को सूचित किया कि मजबूत प्रदर्शन, बेहतर ऑपरेशन और डिमांड के चलते वह वित्त वर्ष 2026 के अपने 335 करोड़ रुपये के रेवेन्यू और 100 करोड़ रुपये के नेट प्रॉफिट के वार्षिक अनुमान को आसानी से पार कर जाएगी, यानी कंपन...