फिर दो स्कूलों से हजारों का माल उड़ाया
गंगापार, जून 23 -- मऊआइमा, हिन्दुस्तान संवाद। मऊआइमा इलाके में चोरों के हौसले पूरी बुलंदी पर हैं। छह दिन पूर्व दो स्कूलों में हुई चोरी की घटनाओं का अभी खुलासा नहीं हुआ था कि सोमवार की रात चोरों ने दो स्कूलों का ताला तोड़कर हजारों का सामान उड़ा दिया। सुबह चोरी की घटना का पता लगने पर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी गई।मऊआइमा के कटरा दयाराम स्थित कम्पोजिट विद्यालय में 15 जून को चोरों ने मिड डे मील सहित अनेकों सामान चोरी की थी। सोमवार को चैनल गेट का ताला तोड़कर कक्षों का ताला तोड़ दिए इन्वर्टर, बैटरी, गैस सिलेंडर, मिड डे मील के सामानों तथा अलमारी में रखे बर्तनों आदि चोरी करने के साथ ही डेस्क बेंच आदि क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रधानाध्यापिका मंजू सिंह ने मऊआइमा थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। मोहम्मदपुर सराय अली प्राथमिक विद्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.