फिर दी माफी हाजिरी, कोर्ट नहीं पहुंचे महोबा के बर्खास्त एसपी पाटीदार
बांदा, मई 27 -- बांदा। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विशेष अदालत में बुधवार को भी सुनवाई में वादी रविकांत त्रिपाठी और आरोपी महोबा के बर्खास्त एसपी मणिलाल पाटीदार समेत पांचों आरोपी हाजिर नहीं हुए। किसी ने बीमार होने तो किसी ने बाहर होने की बात कह अधिवक्ताओं के जरिए कोर्ट में माफी हाजिरी लगा दी। न्यायालय ने अब अगली सुनवाई के लिए 16 जून की तिथि निर्धारित की है। महोबा के क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी से अवैध धन उगाही के मामले में बुधवार को भ्रष्टाचार निवारण एक्ट की विशेष अदालत में गवाहों के बयान और आरोपियों से जिरह होनी थी।
आरोपियों की गैरमौजूदगी आरोपी महोबा के बर्खास्त एसपी मणिलाल पाटीदार, कबरई के पूर्व थानाध्यक्ष व सिपाही अरुण यादव व मामले में सहयोगी रहे सूर्या केमिकल के डीलर सुरेश सोनी व अजय इंटरप्राइजेज के प्रोपाइटर ब्रह्मदत्त शुक्ला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.