बिजनौर, अप्रैल 19 -- भूतपुरी/अफजलगढ़। गांव के इर्दगिर्द गुलदार की मौजूदगी से ग्रामीण भयभीत हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाने की मांग की है। शुक्रवार को अफजलगढ़ से सटे गांव जटपुरा-महावतपुर में गुलदार केपिंजड़े में कैद होने के बाबजूद गुलदार को घूमते देखकर ग्रामीण भयभीत हैं। मो. अली, अमर सिंह, धर्मपाल, विनीत, सुनील, लाजपत तथा करन सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार के पिंजड़े में कैद होने के बाद भी खतरा टला नहीं है। गुलदार के पिंजड़े में कैद होने के बाद भी गुलदार को लगातार गांव के इर्दगिर्द देखा जा रहा है। शनिवार को अपराह्न गांव के सोमवती देवी इंटर कॉलेज के समीप गुलदार के जोड़े को चहल कदमी करते देखा गया। ग्रामीणों को हर समय गुलदार की मौजूदगी तथा हमले का डर सताता रहता है | गुलदार के हमले की आशंका को लेकर लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.