फिर तो कश्मीर का फैसला इस्लामाबाद करेगा. ऐसा क्यों बोल गए उमर अब्दुल्ला?
नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पूर्ण राज्य की बहाली को लेकर प्रस्ताव पारित होने के बाद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने केंद्र सरकार के रुख पर तीखा प्रहार किया है। उमर अब्दुल्ला ने भाजपा नीत सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि जम्मू कश्मीर के लोग भीख नहीं, बल्कि अपना अधिकार मांग रहे हैं। उन्होंने यह सवाल भी उठाए कि अगर राज्य के दर्जे को आतंकवाद खत्म होने से जोड़ा जाएगा, तो इसका सीधा मतलब यह होगा कि इसका फैसला भारत नहीं बल्कि पाकिस्तान करेगा। इससे पहले सोमवार को विधानसभा में जोरदार हंगामे और बीजेपी विधायकों के वॉकआउट के बीच जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग वाला यह प्रस्ताव पारित हो गया। इस प्रस्ताव को ध्वनिमत से पारित किया गया। भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर सभी दलों ने प्रस्ताव का समर्थन किया। यह भी पढ़ें- एनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.