फिर तीन अंक फिसली जौनपुर की रैंकिंग, प्रदेश में मिली 73वीं रैंक
जौनपुर, जुलाई 15 -- जौनपुर, संवाददाता। जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में सुस्ती और विकास कार्यों की धीमी रफ्तार का असर जौनपुर के सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग पर पड़ा हैं। पिछले माह की तुलना में तीन स्थान फिसलकर 73वें पायदान पर पहुंच गया। जल जीवन मिशन, फैमिली आईडी, समाज कल्याण, लोक निर्माण, लोक शिकायत और महिला एवं बाल विकास विभाग के कमजोर प्रदर्शन ने जिले की समग्र रैंकिंग को नीचे धकेल दिया है। इन विभागों में से कई की रैंकिंग पिछले माह में भी खराब थी। हर माह होने वाली मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की समीक्षा रिपोर्ट में कई विभागों के अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाने की वहज से रैंकिंग पर सीधा असर पड़ा हैं। यह भी पढ़ें- जिले की रैंकिंग खराब मिलने पर सात अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि प्रमुख योजनाओं और विकास कार्यों में प्रगति धीमी रहने के कारण जिले को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.