प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 18 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। लक्ष्मणपुर विकासखंड के सकरनी स्थित बाबू संतबख्श सिंह मेडिकल इंस्टीट्यूट में बिना मान्यता के आईएनसी में प्रवेश लेने के मामले में अभ्यर्थी दूसरे दिन गुरुवार को भी डीएम के पास पहुंच गए। डीएम ने दोनों पक्ष से बातचीत की। कॉलेज संचालक को दो माह में आईएनसी की मान्यता लेने का निर्देश दिया। लक्ष्मणपुर विकासखंड के बाबू संतबख्श सिंह मेडिकल इंस्टीट्यूट के 100 से अधिक छात्र-छात्राएं बुधवार दोपहर कलक्ट्रेट पहुंचकर आरोप लगाए कि कॉलेज को आईएनसी (इंडियन नर्सिंग काउंसिल) से मान्यता नहीं प्राप्त हुई है। प्रशिक्षण के लिए मानक के अनुसार अस्पताल और अन्य सुविधाएं नहीं हैं। नियमित, योग्य प्राचार्य और शिक्षक नहीं हैं। इस दौरान गर्मी में तीन छात्राएं अचेत हो गईं। उधर कॉलेज प्रशासन ने शिक्षण कक्ष और हॉस्टल में ताला ...