नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- Strait of Hormuz closed again: पश्चिम एशिया की जंग एक बार फिर से भड़कती हुई नजर आ रही है। सीजफायर के ऐलान के 24 घंटे के भीतर ईरान ने एक बार फिर से होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने का ऐलान कर दिया है। एपी की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान की तरफ से यह फैसला लेबनान पर जारी इजरायली हमलों के बाद लिया है। गौरतलब है कि ईरान, इजरायल और अमेरिका की तरफ से कुछ घंटे पहले ही सीजफायर का ऐलान किया गया। ईरान ने भी इस पर सहमति जताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने की इजाजत दे दी थी। ईरान के इस फैसले के बाद पूरी दुनिया ने राहत की सांस ली थी। दुनिया भर के बाजारों ने इस सीजफायर का स्वागत किया था। लेकिन अब कुछ घंटों के बाद ही होर्मुज पर एक बार फिर से पाबंदी लग गई है।क्या है लेबनान का विवाद? होर्मुज को बंद करने का पूरा मामला लेबनान पर इजरायली हमलों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.