नई दिल्ली, जून 14 -- दिल्ली-एनसीआर में हाल की बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत दिलाई है। शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री कम 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान गरज चमक और आंधी की संभावना जताई है। कल भी आंधी के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, मौसम विशेषज्ञों ने इसके बाद गर्मी और उमस बढ़ने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने 20 जून तक दिल्ली में अधिकतम तापमान के 44 डिग्री सेल्सियस तक जाने का पूर्वानुमान जारी किया है।आज और कल आंधी बारिश मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली-एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाने और शाम के समय गरज चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। कल यानी 15 जून को भी दिल्ली के साथ ही एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और आंधी-त...