फिर जलजमाव से जूझेगा मुबारकपुर
आजमगढ़, जून 24 -- आजमगढ़, संवाददाता। नगरपालिका प्रशासन की उदासीनता के कारण मुबारकपुर कस्बे में अभी तक नालों की सफाई नहीं हो सकी है। अभी तक 50 फीसदी नालों की भी सफाई हो सकी है। कई मोहल्लों में बारिश होने पर नालियां चोक होने के बाद जलजमाव हो जाता है। नगरपालिका की तरफ से तीन फर्मों को सफाई की जिम्मेदारी दी है। बारिश के पूर्व शासन की तरफ से मानसून से पूर्व सभी नाला, नालों की सफाई करने का निर्देश दिया गया था। नगरपालिका की सुस्ती के चलते अभी तक नालों की सफाई का काम पूरा नहीं हो पाया है। मानसून शुरू होने से पहले नालियों की सफाई पूरी हो जानी चाहिए थी, ताकि बारिश का पानी आसानी से निकल सके। कई स्थानों पर नालियां गंदगी, पॉलिथीन और कूड़े-कचरे से भरी हुई हैं। तेज बारिश होने पर जलभराव की समस्या उत्पन्न होने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.