मेरठ, जनवरी 3 -- मवाना नगर पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को हस्तिनापुर हाईवे मार्ग और फलावदा मार्ग पर अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे और सार्वजनिक मार्गों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया, जिससे यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाया जा सके। इस दौरान उन चार व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जिन्होंने अपने प्रतिष्ठानों के आगे सड़क पर सामान रख रखा था और सड़क पर अवैध रूप से रैंप निकाल रखे थे। उन पर पांच-पांच सौ रुपये का जुर्माना किया गया। नगर में मेरठ-पौड़ी हाईवे और फलावदा मार्ग पर अतिक्रमण ने पैर पसार रखे है। सड़कों के बाहर फुटपाथ पर सामान फैला हुआ है। इन दोनों मार्गो पर दिन भर जाम के हालात रहने लगे हैं। वाहन चालक, आमजन व व्यापारी इस जाम से आजिज आ चुके हैं। काफी समय से नागरिकों द्वारा अतिक्रमण हटाने की म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.