रामगढ़, मई 13 -- ​रामगढ़, नगर प्रतिनिधि। शहर की मुख्य सडक को जाम मुक्त करने के लिए। छावनी प्रशासन का फिर चला डंडा। बुधवार को मेन रोड सुभाष चौक क्षेत्र के आस पास अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। लगातार चल रही, इस कार्रवाई से सड़क किनारे अवैध कब्जा जमाने वालो में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। इस दौरान ​ समान जब्ती की कार्रवाई भी की गई। टीम ने​ निर्धारित सड़क सीमा का उल्लंघन कर लगाए गए। तीन ठेलों सहित अन्य सामानों को जप्त कर लिया। टीम ने कहा कि बार-बार चेतावनी के बावजूद सड़क का अतिक्रमण होता है। इस के कारण ही सख्त कदम उठाया गया है। यह भी पढ़ें- अतिक्रमण हटाओ अभियान, 10 दुकानदारों पर ठोका जुर्माना ​मेन रोड में अवैध पार्किंग और ठेलों के कारण। आए दिन घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है। स्थानीय नागरिकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता ...