नई दिल्ली, जुलाई 1 -- देश के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में पिछले कुछ समय से ओला इलेक्ट्रिक स्ट्रगल कल रही है। करीब 3 साल पहले इस सेगमेंट में ओला के आसपास भी कोई नहीं थी। हालांकि, अपनी खराब सर्विस के चलते कंपनी पहली पोजीशन को बुरी तरह गंवा दिया। अब कंपनी की सेल्स का ग्राफ धीरे-धीरे बढ़ रहा है। दरअसल, कंपनी के अप्रैल-जून तिमाही में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर के रजिस्ट्रेशन लगभग दोगुने हो गए। इसकी वजह बेहतर रिटेल सर्विस, प्रोडक्ट की बेहतर उपलब्धता और लगातार बनी हुई मांग थी। कंपनी के मुताबिक, सरकारी वाहन (VAHAN) रजिस्ट्रेशन डेटा से पता चलता है कि कंपनी ने फाइनेंशियल ईयर 2026 की पहली तिमाही में 43,719 व्हीकल रजिस्टर किए, जबकि जनवरी-मार्च तिमाही में ये नंबर्स 22,252 यूनिट थी। जून में व्हीकल का रजिस्ट्रेशन 16,144 यूनिट रहा, जो हाल की तिमाहियों में ...