रामगढ़, अप्रैल 6 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला वन क्षेत्र के ब्रह्मणसगातु के समीपवर्ती जंगल में एक बार फिर हाथियों का झुंड पहुंचने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। झुंड में सात हाथी बताए जा रहे हैं। बीते शुक्रवार को जंगली हाथियों ने बंदा, मुरपा व सुतरी गांव में उत्पात मचाते हुए तीन लोगों को कुचल कर मौत की नींद सुला दिया था। हालांकि खुनी हाथियों के झुंड को वन विभाग पश्चिम बंगाल क्षेत्र में खदेड़ने का दावा कर रही है। लेकिन गोला क्षेत्र इन दिनों हाथियों की आवाजाही काफी बढ़ गई है। जिससे ग्रामीणों की चिंता लगातार बढ़ गई है। हाथियों का झुंड जंगल से निकलकर बस्तियों की ओर बढ़ा, तो ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों ने खेतों में लगी फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। ल...