फिर गांवों में घुसने लगा बाढ़ का पानी
कटिहार, अक्टूबर 2 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र। बाढ़ की विभीषिका से लोग उबर भी नहीं पाए थे कि गंगा एवं महानंदा नदी के बढ़ते जलस्तर ने फिर चिंता बढ़ा दी है।
जलस्तर में वृद्धि शुक्रवार को दोनों नदियों के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई। नदी का पानी बढ़ने से निचले इलाकों के ग्रामीणों में एक बार फिर बाढ़ की आशंका गहराने लगी है। गांवों से पानी निकलने के बाद अब फिर से पानी प्रवेश करने लगा है। मालूम हो कि पिछले दिनों पानी घटने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली थी। लोग अपने क्षतिग्रस्त घरों एवं आसपास के रास्तों को दुरुस्त करने में जुटे हुए थे। कि अब जलस्तर बढ़ने से उनकी मेहनत पर पानी फिरने की आशंका सताने लगी है। प्रखंड क्षेत्र की कई सड़कें पहले से ही बाढ़ के कारण बदहाल हैं। कई पंचायतों के लोगों का आवागमन अब भी नाव के सहारे हो रहा है। वही गंगा नदी के कनीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.