बलिया, मार्च 20 -- बलिया, संवाददाता। नगर पालिका की एकलौती जेसीबी गुरुवार को फिर से खराब हो गई। इससे शहर में जगह-जगह कचरे का अंबार लगा रहा। लगभग 16 अस्थाई डंपिंग प्वाइंट पर पिछले 24 घंटे से 50 टन कचरा डंप पड़ा है। रमजान और नवरात्र के पावन पर्व के दौरान कचरे से उठ रही दुर्गंध और सड़कों पर फैली गंदगी ने रोजदारों और व्रतियों की मुसीबत बढ़ा दी है।शहर के 25 वार्डो से रोजाना लगभग 40 से 50 टन कचरा निकलता है। इसका उठान करने के लिए पालिका प्रशासन के पास एकलौती जेसीबी मशीन है। पिछले एक सप्ताह से खराब पड़ी जेसीबी के अभाव में पालिका प्रशासन भाड़े की जेसीबी से काम चला रहा था। इसबीच दो दिन पहले ही मरम्मत के बाद काम पर लौटी नपा की जेसीबी में गुरुवार को एक बार फिर खराबी आ गई। इससे कचरा उठान का काम फिर से ठप हो गया। इस समय रमजान का महीना चल रहा है। अगले एक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.