फिर खड़ा हुआ तेल का संकट, पंपों पर लगी कतारें
अयोध्या, अप्रैल 16 -- अयोध्या, संवाददाता। इरान से अमेरिका और इजरायल के बीच जारी तनाव के बीच डीजल व पेट्रोल संकट एक बार फिर से सामने आकर खड़ा हो गया है। पश्चिम एशिया में इस तनाव के चलते पेट्रोल पंपों पर पहले जैसी तेल मिलने की आजादी नहीं है। बीती रात से अचानक शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक के पेट्रोल पंपों पर अचानक भीड़ जुटने लगी। चार पहिया वाहनों को डीजल और दो पहिया वाहनों में पेट्रोल भरवाने के लिए लोगों की कतारें पंपों पर लग रही है। गुरुवार को शहर के लगभग सभी पेट्रोल पंपों पर वाहनों की कतार दिखी। खास ये है कि कई पेट्रोल पंपों पर ताले लटक रहे हैं। और जहां पेट्रोल डीजल हैं भी तो वहां उसे खरीदने की सीमा तय कर दी गई है।डीजल और पेट्रोल को लेकर एक बार फिर अफरा तफरी मच गयी है। पेट्रोल पंपों पर तेल भरवाने के लिए सैकड़ों वाहनों एक साथ पहुंच रहे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.