हिन्दुस्तान संवाददाता, मार्च 24 -- केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में चिराग पासवान अपने चाचा पशुपति पारस के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं। यहां बता दें कि पार्टी और परिवार में काफी पहले ही टूट हो चुकी है। जिसके बाद से पशुपति पारस और चिराग पासवान दोनों ही अलग हो गए थे। लेकिन अब यह तस्वीर सामने आने के बाद यह कयास लगाए जाने लगे हैं क्या अब एक बार फिर चाचा-भतीजा एक होंगे? दरअसल बिहार में खगड़िया जिले के अलौली प्रखंड अन्तर्गत शहरबन्नी स्थित अपने पैतृक गांव पहुंचकर सोमवार को लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान अपने दिवंगत चचेरे चाचा अर्जुन पासवान को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सबसे पहले अपने पिता रामविलास पासवान एवं अपने पूर्वजों की प्रतिमा पर माल्यार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.