गंगापार, अप्रैल 10 -- फूलपुर विकासखंड के संविलियन विद्यालय तिसौरा, संविलियन विद्यालय हेमापुर, प्राथमिक विद्यालय पूरे भुलई के बाद दो दिन पहले संविलियन विद्यालय बौड़ई पर उचक्कों ने धावा बोल दिया था। जहां से इनवर्टर,बैटरी, प्रिंटर एवं एमडीएम से संबंधित सामान उठा ले गये थे। अभी इन चोरियों का खुलासा नहीं हो पाया था कि बीती रात उचक्कों ने संविलियन विद्यालय गगौर पर धावा बोल दिया। चहारदीवारी फांद कर अंदर घुसे उचक्कों ने कमरों के तालों को तोड़ दिया। वहां से बैटरी, प्रिंटर, थाली, सिलेंडर उठा ले गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.