फिर उफनाई नदियां, बाढ़ का खतरा बढ़ा
देवरिया, अगस्त 19 -- बरहज(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। गिरिजा बैराज से दो लाख पानी छोड़े से जनपद की नदियां फिर उफना गई है। जिससे बाढ़ की स्थिति धीरे-धीरे गम्भीर होती जा रही है। सरयू खतरे के निशान से ऊपर बह रही है जबकि खतरे के निशान की तरफ बढ़ ही है। प्रशासन अलर्ट पर है। बाढ़ चौकियों को फिर सक्रिय कर दिया गया है। थाना घाट पर बने मापक पर मंगलवार शाम को सरयू खतरे के निशान से 66.50 से 50 सेमी ऊपर 67.00 मीटर पर प्रवाहित हो रही थी। नदियों का जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती गावों पर नदी का दबाव बन रहा है। मोहन सेतु के दक्षिण परसिया देवार में सरयू की कटान ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ लिया है। इन दिनों रमापति प्रसाद, भोलू निषाद, हरिहर की कृषि भूमि पर नदी कटान कर रही है। रोज थोक के भाव मिट्टी नदी में समाहित हो रही है। नदी का रुख देख किसानों के चेहरे स्याह पड़ गए है। प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.