मुजफ्फरपुर, जनवरी 29 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। मध्यप्रदेश के रीवा के व्यवसायी संत बहादुर उर्फ लाला का अपहरण कर 40 लाख फिरौती वसूलने के आरोप में रोहतास कोर्ट से बरी इंदौर जिले के भंवर कुंआ थाना के नानक नगर निवासी नारायण पंचाल को बुधवार को न्यायिक दंडाधिकारी (प्रथम श्रेणी) अंजली सिन्हा के कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उसके विरुद्ध इसी अपहृत व्यवसायी को बंधक बनाकर रखने के आरोप में एफआईआर दर्ज है। बरुराज थाना पुलिस की अर्जी पर इस मामले में पेश करने को लेकर कोर्ट ने प्रोडक्शन वारंट जारी किया था। 23 जुलाई 2018 को व्यवसायी संत बहादुर का अपहण कर उसे बरुराज थाना क्षेत्र के मनोहर छपरा गांव में मो.खालिद के घर में बंधक बना कर रखा था। उसे मुक्त करने के लिए उसके परिजनों से 40 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। आठ सितंबर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.