गंगापार, मार्च 20 -- बीस लाख फिरौती के लिए रिश्ते के चाचा ने चार अन्य आरोपियों के साथ मिलकर मासूम प्रशांत का एक पखवाड़े पहले अपहरण किया था, लेकिन पुलिस की सक्रियता के चलते बच्चे को गार्ड के पास छोड़कर आरोपी फरार हो गये थे। घटना में प्रयुक्त दो कार और चार मोबाइल सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर मांडा व एसओजी पुलिस ने न्यायालय भेजा। घटना का खुलासा करते हुए एसीपी मेजा संत प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि आरोपी उज्ज्वल शर्मा ऊर्फ विवेक शर्मा मासूम प्रतीक पुत्र ओम प्रकाश शर्मा के मकान के समीप सरांयकला गांव थाना मांडा का निवासी है तथा रिश्ते में प्रतीक का चाचा लगता है। सात मार्च को विद्यालय से लौटकर वैन से उतरने के बाद बाबा के साथ घर जाते समय ऑल्टो सवार बदमाशों ने प्रतीक का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया था। बच्चे की मां आरती शर्मा के तहरीर पर अज्ञात के खि...